1:29 am Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

अग्रसेन महोत्सव में एपीएस इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की बिखेरी छटा

उझानी बदांयू 23 सितंबर।

बीती रात अग्रसेन धर्मशाला में आयोजित महाराजा अग्रसेन जयंती का समारोह धूमधाम से मनाया गया। एपीएस इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनोरंजक कार्यक्रम की अदभुत छटा बिखेरी।

कार्यक्रम का शुभारंभ (पूर्व राज्यमंत्री) विमलकृष्ण अग्रवाल तथा उझानी नगरपालिका परिषद की अध्यक्ष श्रीमती पूनम अग्रवाल के द्वारा द्वीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

महाराजा अग्रसेन समाजवाद, समानता और अहिंसा के महान समर्थक माने जाते है। इसमे अग्रवाल सभा के पदाधिकारियों व सदस्यों ने भाग लिया। जिनमें स्कूल के बच्चों द्वारा कई सांस्कृतिक व मनोरंजन, ज्ञानवर्धक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गये, जिनकी वहां मौजूद लोगों ने काफी सराहना की।

एपीएस स्कूल के प्रबन्धक निलांशु अग्रवाल व श्रीमती नन्दिता अग्रवाल भी कार्यक्रम में सम्मिलित रहे। कार्यक्रम में कई तरह की प्रतियोगिताऐ सांस्कृतिक नृत्य एवं नाट्य प्रस्तुत किये गये। जिसमें बच्चों द्वारा महारानी पद्मावती तथा महाराज रवल रतन सिंह के उत्कृष्ण कार्यो को दर्शाया गया। बच्चों की शानदार प्रस्तुति की सभी ने भूरी-भूरी प्रशंसा की। कार्यक्रम को सफल बनाने में विवेक सिंह, प्रिया राना, मंतशा तथा स्कूल के खेल विभाग का विशेष योगदान रहा।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.