महिलाएं उत्पीड़न को बर्दाश्त नहीं करें, तुंरत शिकायत करे
बिल्सी। नगर के इस्लामिया इंटर कॉलेज में महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम के तहत महिला एसआई रचना देशवाल, कासंटेविल सोनिया कुमारी ने छात्राओं को जागरुक करते हुए समाज में महिलाओं पर होने वाले उत्पीड़न व छेड़खानी से बचने के लिए तमाम उपाय बताए। कभी भी महिलाओं को उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं करना चाहिए। उसकी तुंरत शिकायत करनी चाहिए। ताकि समय रहते समस्या का निराकरण किया जा सके। साथ ही छात्राओं को महिला हेल्पलाइन नंबर 1090, पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112, चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 उपलब्ध कराए। ताकि आपातकालीन की स्थितियों में वह इन नंबरों का प्रयोग कर सहायता ले सके। प्रधानाचार्य अंबुज वार्ष्णेय ने छात्राओं को गुड टच और बेड टच के संबंध में जानकारी विस्तार जानकारी दी। उन्होनें कहा कि किसी भी प्रकार के उत्पीड़न या छेड़खानी के खिलाफ चुप न रह कर तुरंत दिए गए नंबर पर शिकायत दर्ज कराएं। इस मौके पर अरुण कुमार, शिवांगी सागर, असफिया खान, खुशबू खान, महविश खान, धर्मेंद्र श्रीवास्तव, मोहित यादव, मुनेंद्र माथुर आदि मौजूद रहे।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com