पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया और विवादित पोस्ट को तुरंत डिलीट करवाया। पुलिस ने दोनों पक्षों से कहा कि घटना की लिखित शिकायत दें, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
इस बीच हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंचे और नारेबाजी करने लगे। करीब एक घंटे तक चले विवाद के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों से शिकायत ली और शांति बनाए रखने की हिदायत दी।
एसएचओ वजीरगंज जितेंद्र सिंह ने बताया कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था सामान्य है। दोनों पक्षों को समझा दिया गया है। शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
बदायूं के वजीरगंज थाना क्षेत्र के कस्बा बगरैन में दो समुदायों के बीच तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। एक युवक द्वारा सोशल मीडिया पर मुस्लिम धर्मगुरु के बारे में की गई टिप्पणी इस विवाद का कारण बनी।
मुस्लिम समुदाय के लोग टिप्पणी का विरोध करते हुए सड़क पर उतर आए। वे शिकायत लेकर पुलिस चौकी पहुंचे। पुलिस ने हिंदू समुदाय के युवक को भी चौकी पर बुलाया। चौकी में दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस हुई।


badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com