केन्द्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने हवन पूजन के बाद रिविन काटकर किया शुभारंभ।
उझानी बदायूं 22 सितंबर।
नगर में आज रात नारद मोह के मंचन के साथ ही रामलीला महोत्सव की विधिवत शुरूआत हो गई। केन्द्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने विधायक हरीश शाक्य की मोजुदगी में हवन-पूजन के बाद राम दरबार की झांकी की आरती कर रिविन काटकर रामलीला महोत्सव की शुरुआत की।
रामलीला महोत्सव की शुरुआत करते हुए श्री वर्मा ने कहा कि भगवान राम के आदर्शों से प्रेरणा लेकर मनुष्य को अपना जीवन व्यतीत करना चाहिए। हरीश शाक्य ने कहा कि भगवान राम ने मर्यादा में रहकर मनुष्य को संदेश दिया है।
भगवान राम ने आज्ञाकारी पुत्र की तरह अपने पिता की आज्ञा का पालन किया। वृंदावन से आए कलाकारों ने महोत्सव के पहले दिन नारद मोह लीला का मंचन किया। नारद जी माता लक्ष्मी को देखकर उनसे विवाह करने की बात करते हैं। मंचन में कलाकारों ने भावपूर्ण प्रस्तुति दी। इस मौके पर भाजपा नगराध्यक्ष सचिन अग्रवाल बंटी, गौशाला कमेटी के अध्यक्ष रतनकुमार जिंदल,अध्यक्ष कृष्ण कुमार वार्ष्णेय बौबी, अरविंद शाक्य, राम बारात संयोजक अभिषेक वार्ष्णेय रिंकू, राजकुमार बंसल ,कमलेश वार्ष्णेय,अभदेश वर्मा,आदि मुख्य रूप मौजूद रहे।

badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com