बिसौली: जायंट्स ग्रुप बिसौली स्टार्स ने सेवा समर्पण सप्ताह के अंतर्गत नगर के काशीराम कालोनी स्थित स्थित मानसिक मंदित आश्रय गृह पहुंचकर राशन तथा स्वच्छता किट भेंट की। ग्रुप के सदस्यों ने मानसिक मंदित बच्चों के लिए जलेबी, साबुन, टूथपेस्ट, टूथब्रश, हेयर ऑयल, बिस्किट, नमकीन, टीशर्ट तथा आश्रय गृह के लिए आटा, चावल, आलू आदि भेंट किए।इस अवसर पर आश्रय गृह के संचालक धर्मवीर ने ग्रुप का आभार व्यक्त किया। अध्यक्ष साहू सावेंद्र ने कहा कि सेवा समर्पण सप्ताह के अंतर्गत मानसिक मंदित बच्चों के चेहरों पर खुशी लाना सच्ची सेवा है। इस अवसर पर यूनिट डायरेक्टर अनुपम वार्ष्णेय, संरक्षक प्रवीण अग्रवाल नादान, अध्यक्ष साहू सावेंद्र,सचिव हर्ष रस्तोगी, नितिन गुप्ता, रवींद्र मोहन अग्रवाल, सौरभ गुप्ता , जितेंद्र वार्ष्णेय टिंकू, निशांत गोयल, मोहित वार्ष्णेय, विकास गुप्ता, विपुल वार्ष्णेय, दीपक वार्ष्णेय, शशांक भिल्ला आदि उपस्थित रहे।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

