1:28 am Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

*कछला गंगा घाट पर पितृ विसर्जनी अमावस्या को श्रृद्धालुओं की भीड़,शाम को होगा दीपदान*।

उझानी बदांयू 21 सितंबर।

पितृ विसर्जनी अमावस्या पर आज सुबह से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने गंगा में हर-हर गंगे के उद्घोष के साथ स्नान कर पितरों का तर्पण किया। सुबह से चला श्रृद्धालुओं का सिलसिला देर शाम दीपदान के साथ खत्म होगा।

16 दिनों से चल रहा श्राद्ध पक्ष रविवार को आज पितृ विसर्जनी अमावस्या के साथ संपन्न हो गया । कछला गंगा घाट में पितरों का तर्पण और पिंडदान करने के लिए श्रद्धालुओं का आगमन शनिवार शाम से ही शुरू हो गया।

इंस्पेक्टर नीरज मलिक ने बताया कि पितृ विसर्जनी अमावस्या के मद्देनजर घाट में हजारों भक्तों का आवागमन हुआ ,इसलिए हाईवे को जाममुक्त रखने और भक्तों की सुरक्षा के लिए सभी व्यवस्थाएं पहले से ही चाक चौबंद कर ली गई ।

नगर पंचायत चेयरमैन जगदीश सिंह लोनिया का कहना है कि श्रद्धालुओं के लिए गंगा घाट पर बैरिकेडिंग और घाटों पर सफाई व्यवस्था भी दुरूस्त रखने का निर्देश दिया गया है। गंगा तट पर नाविकों और गोताखोरों की तैनाती भी रही।

राजेश वार्ष्णेय एमके

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.