9:07 am Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी की मोती झील (गुठाइन ) तालाब को मिट्टी डाल पाटने का प्रयास, भाकियू ने तहसील दिवस में की शिकायत


उझानी बदांयू 20 सितंबर।।

आज भारतीय किसान यूनियन (भानू) के पदाधिकारीओ ने उझानी स्थित गुठाइन तालाब (मोती झील) पर अवैध मिट्टी डालकर कब्जा किए जाने का आरोप लगाते हुए बदायूं तहसील दिवस (संपूर्ण समाधान दिवस) पर उप जिलाधिकारी महोदय को ज्ञापन देकर कारवाई की मांग की है।

भाकियू भानु के कार्यकर्ताओं का आरोप है कि अवैध कब्जा पर रोकथाम हो इससे संबंधित शिकायती पत्र दिया है कार्रवाई ना होने पर भाकियू आंदोलन करने को बाध्य होगी।

इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन (भानु) के जिला संगठन मंत्री अनिल ठाकुर, जिला महासचिव विकेश ठाकुर ,ब्लॉक उपाध्यक्ष उझानी वीरेंद्र सिंह, ग्राम अध्यक्ष रामस्वरूप राणा, लालाराम कश्यप,मदनलाल कश्यप, आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.