उझानी बदांयू 20 सितंबर।
नगर के मोहल्ला नझियाई निवासिनी द्रोपा पत्नी सोनू प्रजापति ने मोहल्ले के ही अजीत व हरी पुत्रगण राजाराम के खिलाफ शराब पीकर घर में घुसकर महिलाओं से मारपीट करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। द्रोपा ने आरोप लगाया कि कुछ दिन पहले आरोपियों से रूपये उधार लिए जो ब्याज सहित चुकता कर भी दिए। मगर दोनों शराब पीकर घर में घुस आऐ गाली-गलौज कर मारपीट करने लगे। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर जांच सब इंस्पेक्टर विनय कुमार को सोंपी है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
