सिल्वर जुबली समारोह में श्रृद्धालुओं की रही खासी भीड़।
उझानी बदांयू 19 सितंबर।
नगर के स्टेशन रोड स्थित श्री हनुमान गढ़ी मंदिर में 11 दिवसीय हरे राम हरे कृष्ण महामंत्र जाप महोत्सव का आज हवन-पूजन महाआरती व भंडारे के साथ महामंत्र जाप में सहभागिता करने वाले श्रद्धालुओं को सम्मानित करने के साथ ही समापन हो गया।
आज सुबह मंदिर परिसर में जुटे श्रृद्धालुओं में रजनीश गुप्ता एडवोकेट,अवधेश गोयल, इंदिरा गोयल, गिरीश चंद्र वार्ष्णेय, संजीव आजाद, आदि ने वेदाचार्य पप्पू शर्मा द्वारा मंत्रोच्चारण से पूजा अर्चना कर हवन में पूर्णाहुति अर्पित की।
राधाकृष्ण के सजे दरबार की महाआरती कर 11 दिन तक अनवरत चलने वाले हरे राम हरे कृष्ण महामंत्र जाप का समापन किया। महाआरती के बाद कन्याओं व ब्राह्ममणों को भोजन कराया गया। देर शाम तक चले भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
इस मौके पर ज्ञानचंद अग्रवाल, अमित अग्रवाल, कैलाश चंद्र माहेश्वरी,प्रदीप साहू,विजय गोपाल वार्ष्णेय, राममोहन शर्मा,डाॅ उमेश चन्द्र शर्मा, बीरेंद्र वार्ष्णेय,जयपाल थरेजा, आदि मौजूद रहे।



badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com