उझानी बदांयू 18 सितंबर।
कोतवाली क्षेत्र के गांव बरी का नगला निवासी चंद्रपाल पुत्र उधें ने अपने भाई किशनलाल उनके बेटे संतोष,भूरेव नन्हे के खिलाफ अपनी जमीन पर जबरिया कब्जा करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।
चंद्रपाल का कहना है कि 4 सितंबर को आरोपी उसी का भाई व भतीजों ने मिलकर उसकी जमीन पर कब्जा करने आऐ विरोध पर उसे व पुत्रवधू रूपवती पत्नी शंकर को लाठियों से पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने उसी समय घायलों को मेडिकल परीक्षण कराया था। पीड़ित ने इलाज की वजह से रिपोर्ट दर्ज कराने में देरी की। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
