8:10 pm Sunday , 2 August 2026
BREAKING NEWS

उझानी- दस लाख दहेज की मांग को लेकर तीन माह बाद पत्नी को घर से निकाला,पति सहित आठ पर रिपोर्ट दर्ज

—–

उझानी बदांयू 18 सितंबर।

कोतवाली क्षेत्र के गांव रौली निवासिनी सुमन रानी पत्नी रविकुमार ने कोतवाली में अपनी शादी के तीन माह बाद ही ससुरालियों द्वारा दस लाख रुपए ओर लाने को लेकर मारपीट कर घर से निकाल देने में पति सहित आठ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

दर्ज रिपोर्ट में सुमन ने लिखा है कि उसके पिता ने 5 जून को मेरी शादी काफी दान-दहेज देकर रौली निवासी रवि से की। शादी में मिले दहेज से ससुराल वाले खुश नहीं थे। दस लाख रुपए मायके से ओर लाने को आऐ दिन मार-पीट करने लगे।

9 सितंबर को पति रवि, ससुर कालीचरण,देवर आदित्य,गोलू,ननद ममता सोनी व रूचि व ननदोई पप्पू ने मारपीट कर घर से निकाल दिया कि दस लाख लाएं बिना घर में मत आना। कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच सबइंस्पेक्टर संजय सिरोही को सोंप दी है।

विज्ञापन एक्सप्रेस