वजीरगंज बदायूं
थाना क्षेत्र वजीरगंज की नगर पंचायत सैदपुर में आउटसोर्सिंग नगर पंचायत कर्मचारी 40 वर्षीय विनोद शर्मा पुत्र नरेंद्र शर्मा की अपने घर पर बिजली ठीक करते समय स्टेबलाइजर में आ रहे करंट की चपेट में आने की वजह से मौत हो गई इसके बाद परिजनो में कोहराम मचा हुआ है
कस्बा सैदपुर के मोहल्ला महेश चौक निवासी 40 वर्षीय विनोद शर्मा पुत्र नरेंद्र शर्मा नगर पंचायत सैदपुर में आउटसोर्सिंग नगर पंचायत कर्मी थे बुधवार की शाम 6:00 विनोद नगर पंचायत कार्यालय में बैठे थे की तभी घर से फोन आया कि घर की लाइट नहीं आ रही है जबकि मोहल्ले में अन्य घरों में बिजली चल रही है इसे देखते हुए विनोद घर की लाइट ठीक करने घर पहुंच गए फाल्ट को ढूंढ कर लाइट सही कर ही रहे थे की उनका हाथ स्टेबलाइजर पर रख गया जिसमें तेज करंट आ रहा था जिससे वह झटका लगकर दूर जा गिरे परिजन उन्हें गंभीर हालत में कस्बे के ही सीएचसी लेकर पहुंचे लेकिन काफी देर इंतजार करने के बावजूद भी जब डॉक्टर उपलब्ध नहीं हुए तो परिवार के लोग उन्हें लेकर जिला अस्पताल बदायूं पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया यह सुनकर परिजनो में कोहराम मच गया विनोद शर्मा के छोटे-छोटे एक बेटी और एक बेटा है परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
