3:55 pm Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

भगवान विश्वकर्मा जयंती पर राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान ट्रस्ट ने हवन-पूजन कर किया उत्सव

 

 

राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान ट्रस्ट (रजि.) भारत नें भगवान विश्वकर्मा धर्म निर्माण सृजन के देवता की जयंती धूमधाम से हवन पूजन के साथ बरेली स्थित मापक परीक्षण खंड के कार्यालय में अभियंताओ एवं कर्मचारियों के बीच मनाई।
राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान की राष्ट्रीय अध्यक्ष बिन्दु सक्सेना, राष्ट्रीय महामंत्री नरेंद्र पाल एवं संरक्षक भारतेंद्र सिंह ने भगवान विश्वकर्मा के चित्र पर माला अर्पण कर फल-फूल, दीपक एवं हवन सामग्री से हवन करके पूजन और आरती की।

इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष बिंदु सक्सेना ने बताया कि भगवान विश्वकर्मा दुनिया के पहले इंजीनियर और वास्तुकार माने जाते हैं। उन्होंने देवताओं के लिए स्वर्ग लोक, द्वारका और सोने की लंका जैसी अनेक रचनाएँ कीं। इन्हें मशीनों और औजारों का अधिष्ठाता देव माना जाता है।
राष्ट्रीय महामंत्री नरेंद्र पाल ने कहा कि पौराणिक कथाओं के अनुसार भगवान विश्वकर्मा ब्रह्मा के वंशज प्रजापति हैं। उन्होंने भगवान विष्णु का सुदर्शन चक्र, भगवान शिव का त्रिशूल, इंद्र का वज्र, पांडवों की इंद्रप्रस्थ नगरी और पुष्पक विमान का निर्माण किया।

विश्वकर्मा जयंती पर राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान के पदाधिकारियों ने इंजीनियरों और कर्मचारियों के बीच मिलकर हर्षोल्लास से पर्व मनाया।

इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष बिंदु सक्सेना, राष्ट्रीय महामंत्री नरेंद्र पाल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकेश मेहंदीरत्ता, राष्ट्रीय संरक्षक भारतेंद्र सिंह, हरी बाबू खंडेलवाल चीनी वाले, जे. आर. गुप्ता, सदस्य पवन गिहानी, डॉ. अखिलेश गुप्ता एवं मापक परीक्षण खंड के अभियंतागण एवं कर्मचारीगण मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस