9:50 pm Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी- कछला चेयरमैन पर लगाया मृतकों के तीजे का ढाई लाख में ठेका करने आ आरोप

रूपये ना देने पर दूसरे को मांगने खाने का दिया जाऐगा अवैध ठेका।

उझानी बदांयू 17 सितंबर।

कछला गंगा घाट के अजब नजारे, अब मृतकों के परिजनों द्वारा हड्डियों को बीनकर होने बाले तीजे का भी ठेका होने लगा है। घाट पर तीजा करने आने वाले लोगों से पूजा-पाठ कर मांगकर परिवार का गुजारा करने वाली सुशीला पत्नी चीकू शर्मा ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र दिया है आरोप लगाया है कि बिना ढ़ाई लाख दिए चेयरमैन ने घाट पर फटकने तक की मना कर दिया है। पीड़ित ने मुख्यमंत्री कार्यालय को भी शिकायती पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है।

मुख्यमंत्री व जिलाधिकारी को भेजें शिकायती पत्र में वार्ड नंबर 4 निवासी सुशीला पत्नी चीकू लाल शर्मा व उनके पुत्र कल्लू ने लिखा है कि हम लोग बर्षो से कछला गंगा घाट के कासगंज छोर पर अपने परिजनों के तीजे को आने वाले श्रृद्धालुओं से भीख मांगकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं।

14 सितंबर को कछला नगरपंचायत अध्यक्ष जगदीश लोनिया चौहान ने बुलाया व कहा कि ढाई लाख रुपए दो एक साल का तब घाट पर मांगने खाने का धंधा करने दूंगा। उस वक्त उनके साथ चार लोग ओर थे उन्होंने भी धमकी देकर कहा रूपए नहीं दिऐ तो मार-मार कर घाट से भगा दिए जाओगे। सुशीला ने उक्त लोगों पर जान से मारने की धमकी का भी आरोप लगाया।

पीड़ित सुशीला व पुत्र कल्लू ने डीएम को शिकायती पत्र सोंपते हुए कार्रवाई की मांग की है। जिससे वह कछला घाट पर श्रृद्धालुओं से भीख मांगकर अपने परिवार का भरण-पोषण कर सकें। वही मुख्यमंत्री कार्यालय को भी शिकायती पत्र भेज दिया है।—————–+++
इस बावत पूंछने पर बोले – बिल्कुल असत्य बात है पर्दे के पीछे कोई ओर है, शिकायत कराने वाला भीख मांगने वाला ढाई लाख रुपए दे सकता है। बदनाम करने की साज़िश हो रही है – जगदीश सिंह लोनिया चौहान, नगरपंचायत चेयरमैन कछला।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.