11:50 pm Sunday , 2 August 2026
BREAKING NEWS

उझानी – स्वास्थ्य विभाग की आरवीएसके टीम ने किया बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण

उझानी बदांयू 17 सितंबर।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की आरवीएसके टीम के द्वारा गांव चिकटिया व हरिसिंह पुर के प्राथमिक विद्यालयों में बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की गई।

डॉ प्रभाकर मिश्रा व डॉ काजल यादव के नेतृत्व में गई टीम ने बच्चों को साफ-सफाई के प्रति जागरूक किया। वहां बच्चों में बुखार, खांसी, खुजली, सर्दी जुखाम मिलने पर दवाओं का वितरण किया गया।

इस मौके पर डॉ प्रभाकर मिश्रा ने कहा कि आरवीएसके टीम का काम है पैदा हुए बच्चों की 18 बर्ष तक निगरानी। हल्की फुल्की बीमारी मिलने पर बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र या जिला अस्पताल रेफर करना गंभीर बीमारी मिलने पर बच्चों को अलीगढ़, सैफई, लखनऊ के मेडिकल कॉलेज भेजना जिससे बच्चे स्वस्थ रह सकें।

विज्ञापन एक्सप्रेस