लिसनिंग मैक्स योगी 21 फाउंडेशन ने मोदी के जन्मदिन पर किया आयोजन।

उझानी बदांयू 17 सितंबर।
लिसनिंग मैक्स योगी 21 फाउंडेशन के तत्वावधान में कल राजकीय मेडिकल कॉलेज में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 75 वें जन्मदिन पर 75 दानदाताओं ने स्वेच्छा से रक्त दान किया। पूर्व ब्लाक प्रमुख व भारतीय किसान किसान संघ के जिलाध्यक्ष हरवंश पहलवान सहित प्राचार्य डॉ अरुण प्रकाश ने भी ब्लड डोनेट किया।
कल राजकीय मेडिकल कॉलेज में लगे रक्त दान शिविर का शुभारंभ डाॅ अरूण प्रकाश, फाउंडेशन के अध्यक्ष राजन मेंदीरत्ता भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष हरवंश यादव पहलवान ने रिविन काटकर किया।
स्वेच्छा से रक्त दान करने वालों 75 लोगों में हरवंश पहलवान, डा अरूण प्रकाश, अनुराग धींगड़ी प्रमुख रूप से रहे। इस मौके पर किसान संघ के जिलाध्यक्ष हरवंश पहलवान ने कहा कि रक्त दान महादान है। यह किसी की जान बचाने के काम आऐगा। किसी की जान बचाना बड़ा ही नेक काम है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
