उझानी बदांयू 16 सितंबर।
लिंक रोड स्थित पं भगवान दास पैलेस में शुरू हुई पवन पाठक एवं बबीता पाठक की मेजबानी श्री मद्भागवत कथा से पहले नगर में महिलाओं ने कलशयात्रा निकाली। जगह जगह कलशयात्रा का श्रृद्धालुओं ने स्वागत किया।

वृंदावन के कथावाचक नरेन्द्र कृष्ण शास्त्री द्वारा 15 सितंबर से 21 सितंबर तक श्रृद्धालुओं को भागवत कथा का रसपान कराया जाऐगा।

कल दोपहर को सेकडो महिलाओं ने पीतबस्त्र धारण कर कलश यात्रा निकाली इस मौके पर पवन पाठक,बबीता पाठक,अल्का शर्मा, राजकुमारी मिश्रा,साधना,प्रेमलता, शिल्पी,प्राची, डौली,डा अरूण कुमार, शिवकिशोर माहेश्वरी, विनीत शर्मा, नितिन साहू,संजय अग्रवाल, संजीव आजाद, आदि मौजूद रहे।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com