9:00 pm Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

भगवान का नाम अत्यंत शुद्ध पवित्र – श्री स्वामी जी महाराज

बिल्सी नगर के सिद्ध पीठ श्रीबालाजी धाम के महंत मटरुमल शर्मा महाराज जी के तत्वावधान में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा कछला स्टैंड पर स्थित ज्वाला प्रसाद जैन स्कूल में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के पंचम दिवस की कथा में जगतगुरु रामानुजाचार्य श्री रामचन्द्राचार्य जी महाराज ने श्रीमद् भागवत महापुराण के माध्यम से पूज्य श्री स्वामी जी महाराज ने सभी श्रोताओं को कथा सुनाते हुए कहा कि भगवान का नाम अत्यंत शुद्ध पवित्र है क्योंकि भगवान के नाम से दुष्ट से दुष्ट व्यक्ति भी भवसागर से तर जाता है भगवान के नाम में इतनी शक्ति है कि एक पापी अगर लगातार पाप करता ही जाए करता ही जाए अगर उसने भाव से भक्ति से एक बार भगवान का नाम ले लिया तो उसके सब पाप नष्ट हो जाते हैं उसमें मगर एक शर्त बताई है कि श्री स्वामी जी महाराज ने बताया कि शर्त यह है अगर कोई व्यक्ति यह ठान लें कि अब मैं पाप ही नहीं करूंगा तो उसके सब पाप नष्ट हो जाते हैं पूज्य स्वामी जी महाराज ने बताया कि भगवान कहते हैं कि चाहे कितने भी बड़े तुम पापी हो करोड़ ब्रह्महत्या तुम्हें लगी हो लेकिन एक बार मेरी शरण में आ जाओ तो मैं सभी पापों से मुक्त कर दूंगा और पूज्य श्री स्वामी जी महाराज ने सुनते हुए बताया की हर युग में भगवान का अवतार होता है जब अधर्म बढ़ जाता है और धर्म नष्ट होने लगता है तब भगवान अवतार लेते हैं कथा श्रवण करने पहुंचे बिल्सी विधायक हरीश शाक्य अमृतमयी कथा का रस पान कर धन्य हुए
कथा के मुख श्रोता हनुमान जी महाराज जी है जो कथा श्रवण करने नित्य प्रति दिन सिद्ध पीठ श्रीबालाजी धाम से दिव्य रथ से नगर भ्रमण करते हुए कथा स्थल आते हैं। और कथा के मुख यजमान हनुमान जी महाराज ही है कथा पांडाल में अपार जनसमूह भक्ति भाव को आनंदित कर रहे हैं इस व्यवस्था में महंत जी पूरे बालाजी परिवार हर श्रोता को गर्मी से कथा में कोई भी परेशानी ना हो इसकी बहुत अच्छी व्यवस्था बीस कुलर,पचास पंखा कथा पांडाल में लायेंगे गये है जिससे हर श्रोता मन से कथा श्रवण करें ऐसा प्रयास बालाजी परिवार का हमेशा रहता है बहुत सुन्दर भाव से प्रसाद वितरण किया जाता है। विभिन्न जनपदों से गाजियाबाद, नोएडा, बरेली, मुरादाबाद कासगंज,एटा , बहेड़ी, दादरी, पीलीभीत, शाहजहांपुर, गजरौला से भक्त आ रहे हैं,इस मौके पर बिल्सी विधायक हरीश शाक्य, मोहित गुप्ता, आदित्य माहेश्वरी, विकास माहेश्वरी, अमित शर्मा, अनुराग शाक्य,विनेश फौजी,महंत मटरुमल शर्मा महाराज, संजीव शर्मा, प्रदीप शर्मा,यश भारद्वाज, रेनू शर्मा, राजीव शर्मा, दीपक माहेश्वरी बाबा स्वतंत्रा राठी,पुष्कीन गांधी,चारु सोमानी, मुकेश गुप्ता, सुभाष चन्द्र बाहेती, कपिल माहेश्वरी,रवि वाष्र्णेय दिलीप शर्मा, राधेश्याम शर्मा शरद माहेश्वरी, सोमेन्द्र सोम तोषनीवाल, छत्रपाल माहेश्वरी जितेन्द्र वाष्र्णेय, रंजन माहेश्वरी, सौरभ सोमानी,दीपू माहेश्वरी, रोहित शर्मा,कंटू माहेश्वरी,देव वाष्र्णेय, राजेश माहेश्वरी, प्रवीण वाष्र्णेय, मोहित देवल, विशाल भारत खासट, राजाबाबू वाष्र्णेय, आशीष वशिष्ठ, हेमचंद्र वशीष्ठ, गोरेलाल शर्मा, आशीष वाष्र्णेय, आचार्य कुलदीप शर्मा, संदीप माहेश्वरी, लोकेश कुमार,अनुप माहेश्वरी, आशा शर्मा, भुवनेश शर्मा,सुवीन माहेश्वरी, राजीव माहेश्वरी, निशांत, टिंकू वाष्र्णेय,नीरज माहेश्वरी,आशा माहेश्वरी, सरिता माहेश्वरी, अनीता माहेश्वरी, सचिन माहेश्वरी, सुनील माहेश्वरी, आदि लोग उपस्थित रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस