उझानी बदांयू 15 सितंबर।
मुजरिया थाने के गांव बितरोई में आज एक युवक की संदिग्धावस्था में मौत हो गई। परिजनों का कहना है अत्याधिक शराब बनी मौत की वज़ह पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार बितरोई निवासी जगदीश शर्मा के पुत्र राजू शर्मा 30 की आज राजकीय मेडिकल कालेज में मौत हो गई।
बताते हैं कि कल शाम उसे सांस लेने में दिक्कत के चलते राजकीय मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया था। आज सुबह राजू की मौत होने से परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार के सदस्यों ने बताया कि राजू दो दिन से शराब पी रहा था। इसी से उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को बदांयू भेज दिया है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com