2:18 pm Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

बदायूं में चाकुओं से की गई युवक की हत्याः एक अगस्त को किए से चाकू से 60 वार, चार आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

बदायूं में एक युवक की निर्मम हत्या के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है। घटना 1 अगस्त की रात की है। खंडसारी मोहल्ले के बहार हुसैन घंटाघर स्कूल के सामने बैठे थे। इसी दौरान मोहल्ले के फराज कुरैशी उर्फ सलमान, अकरम, तारिक और शाहवाजपुर मोहल्ले के रहने वाले बाबा ने उन पर हमला कर दिया।

मेडिकल जांच में बहार के शरीर पर 60 से अधिक चोट के निशान पाए गए। उन्हें पहले जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत बिगड़ने पर बरेली रेफर किया गया। बरेली में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

मृतक के बहनोई मुज्जमिल हुसैन की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने सभी चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार ने बताया कि सभी साक्ष्य जुटाने के बाद आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर चार्जशीट न्यायालय में पेश कर दी गई है।

विज्ञापन एक्सप्रेस