3:52 am Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

बिल्सी – रेडीमेड कपड़ों की दुकान में लगी आग, लाखों का नुकसान

बदायूं: दीपक से रेडीमेड कपड़ों की दुकान में लगी आग, लाखों का नुकसान

उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में बिल्सी कस्बे की पटवा कालोनी स्थित एक रेडीमेड कपड़ों की दुकान में आग लगने से लाखों का सामान जलकर राख हो गया।

जानकारी के अनुसार, प्रांजल देवल की दुकान में बने मंदिर में जलाए गए दीपक की लौ से लकड़ी का मंदिर जलने लगा। देखते ही देखते आग ने पास रखे कपड़े और फर्नीचर को भी अपनी चपेट में ले लिया।

धुआं उठता देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पानी डालकर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक दुकान का काफी सामान जल चुका था।

दुकान मालिक के चाचा रामनिवास ने बताया कि नुकसान का सही अनुमान अभी नहीं हो सका है, हालांकि शुरुआती आकलन के मुताबिक नुकसान लाखों रुपये का है। घटना की जानकारी तहसील प्रशासन को दे दी गई है।

विज्ञापन एक्सप्रेस