साप्ताहिक सत्संग*
बिल्सी, तहसील क्षेत्र के यज्ञ तीर्थ गुधनी में स्थित प्रज्ञा यज्ञ मंदिर में आर्य समाज का साप्ताहिक सत्संग आयोजित किया गया ! इस अवसर पर यज्ञ भजन सत्संग किया गया । यज्ञ के उपरान्त हिन्दी दिवस मनाया गया ! पं प्रश्नय आर्य जय ने कहा हिन्दी संस्कृत की बेटी है , अत्यन्त सरल, दोष रहित एक सम्पूर्ण भाषा है जो राष्ट्र को जोड़ने में समर्थ है । उन्होंने कहा दक्षिण भारत में भारतीयों के द्वारा ही हिंदी का अपमान किया जा रहा है यह अपने आप में राष्ट्र का अपमान है ! देश जब आजाद हुआ था तब क्षेत्रीय भाषाओं को भी पूरी मानता और सम्मान दिया गया था किंतु हिंदी को राष्ट्रभाषा का स्थान दिया गया! हिंदी ही एकमात्र वह भाषा है जो पूरे विश्व में सर्वाधिक बोली और समझी जाती है ! आचार्य तृप्ति आर्य ने सुन्दर भजन सुनाए ! इस अवसर पर राकेश आर्य , नौवतराम आर्य ,अनिल उपाध्याय, श्रीमती मुन्नी देवी, पंजाब सिंह, कौशिकी रानी , मोना रानी , ईशा आर्य आदि मौजूद रहे ।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

