3:49 pm Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

बांके बिहारी मंदिर में बड़ा बदलाव: अब नहीं मिलेगी VIP पर्ची, सभी भक्तों को समान दर्शन

मथुरा के विश्व प्रसिद्ध ठाकुर बांके बिहारी मंदिर, वृंदावन में दर्शन व्यवस्था को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है। मंदिर प्रशासन ने अब VIP पर्ची और VIP दर्शन की सुविधा पूरी तरह समाप्त कर दी है। इसका मतलब है कि अब कोई भी भक्त विशेष सुविधा का लाभ नहीं उठा पाएगा। सभी श्रद्धालुओं को एक समान व्यवस्था के तहत ही दर्शन करने होंगे।

यह निर्णय भक्तों के बीच समानता स्थापित करने और VIP संस्कृति को खत्म करने की दिशा में उठाया गया महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

विज्ञापन एक्सप्रेस