बिल्सी
नगर के सिद्ध पीठ श्रीबालाजी धाम के महंत मटरुमल शर्मा महाराज के तत्वावधान मे कछला स्टैंड पर स्थित जेपी जैन स्कूल में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के दूसरे दिन जगतगुरु रामानुजाचार्य रामचन्द्राचार्य महाराज ने भागवत की महिमा का वर्णन करते हुए बताया कि भागवत की कथा सुनने से ज्ञान वैराग्य और भक्ति तीनों स्वस्थ होते है और धुंधकारी जैसे प्रेत को प्रेततत्व से मुक्ति मिलती है और स्वामी जी महाराज ने बताया की अगर कोई व्यक्ति अपने मन में संकल्प करके इस भागवत की कथा को एकाग्रचित से ध्यानपूर्वक सुनता है और भगवान से प्रार्थना करता है कि हे प्रभु मेरी इस कथा के सुनने का फल मेरे पितरों को प्राप्त हो और उनको प्रेत योनि से मुक्ति मिल जाए । स्वामी जी की कथा सुनने भक्तों की भीड़ उमड़ रही है ऐसी दिव्य बाणी से कथा सुनाते है महाराज जी की कृपा बरसती रहे बिल्सी नगर पर इस मौके पर महंत मटरुमल शर्मा महाराज, संजीव शर्मा, प्रदीप शर्मा,यश भारद्वाज, रेनू शर्मा, राजीव शर्मा, दीपक माहेश्वरी बाबा स्वतंत्रा राठी,पुष्कीन गांधी,चारु सोमानी, मुकेश गुप्ता, सुभाष चन्द्र बाहेती, कपिल माहेश्वरी,रवि वाष्र्णेय दिलीप शर्मा, राधेश्याम शर्मा शरद माहेश्वरी, सोमेन्द्र सोम तोषनीवाल, छत्रपाल माहेश्वरी जितेन्द्र वाष्र्णेय, रंजन माहेश्वरी, सौरभ सोमानी,दीपू माहेश्वरी, रोहित शर्मा,कंटू माहेश्वरी,देव वाष्र्णेय, राजेश माहेश्वरी, प्रवीण वाष्र्णेय, मोहित देवल, विशाल भारत खासट, राजाबाबू वाष्र्णेय, आशीष वशिष्ठ, हेमचंद्र वशीष्ठ, गोरेलाल शर्मा, आशीष वाष्र्णेय, आचार्य कुलदीप शर्मा, संदीप माहेश्वरी, लोकेश कुमार,अनुप माहेश्वरी, आशा शर्मा, भुवनेश शर्मा,सुबीन माहेश्वरी, राजीव माहेश्वरी, निशांत, टिंकू वाष्र्णेय,नीरज माहेश्वरी,आशा माहेश्वरी, सरिता माहेश्वरी, अनीता माहेश्वरी, सचिन माहेश्वरी, सुनील माहेश्वरी, आदि लोग उपस्थित रहे।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

