
बदांयू 12 सितंबर।
कछला ब्रिज स्टेशन के सामने पानी भरे गड्ढे में एक 25 बर्षीय युवक का शव उतराता मिलने से सनसनी फेल गई। सूचना पर पहुंचे इंस्पेक्टर उझानी व कछला चोकी इंचार्ज ने शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया लेकिन कोई पहचान ना सका। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को जिला मुख्यालय भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार आज सुबह स्टेशन के सामने पानी भरे गड्ढे में शव देखने पर किसी ने कछला चौकी इंचार्ज कपिल कुमार को सूचना दी। पुलिस ने लोगों की मदद से शव को बाहर निकलवाया सूचना पर इंस्पेक्टर नीरज मलिक भी पहुंच गये। युवक के शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया। आखिर में शिनाख्त ना होने पर शव को बदांयू पोस्टमार्टम को भेज दिया।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com