1:27 am Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

भारत ने UAE को 9 विकेट से हराया

जिला संवाददाता सौम्य सोनी की रिपोर्ट

भारत ने एशिया कप 2025 में धमाकेदार शुरुआत की है। टीम ने UAE के खिलाफ 58 रन का टारगेट सिर्फ 27 गेंदों में चेज कर लिया। अभिषेक शर्मा 30 रन बनाकर आउट हुए।

जबकि शुभमन गिल 20 रन पर नाबाद लौटे।

बुधवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। UAE 13.1 ओवर में 57 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम ने आखिरी 8 विकेट 28 रन बनाने में गंवा दिए। ओपनर आलिशान शराफु ने 22 और कप्तान मोहम्मद वसीम ने 19 रन बनाए। भारत की ओर से कुलदीप यादव ने 4 विकेट झटके। शिवम दुबे ने 3 विकेट लिए। भारतीय टीम की ओर से अभिषेक शर्मा ने 30 रन बनाकर आउट हुए।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.