बिल्सी- मुस्कान ढाबा पर खाद्य सुरक्षा टीम ने मारा छापा लिया सैंपल बिल्सी नगर के मंडी समिति रोड स्थित मुस्कान ढाबे पर शाम के समय खाद्य सुरक्षा टीम ने छापा मारा छापेमारी में टीम ने पनीर की सब्जी का नमूना लिया और इसके साथ ही साफ सफाई के दिशा निर्देश देते हुए नोटिस जारी किया । उन्होंने पूरे ढाबे की बारिकता से जांच भी की निरीक्षण में जो भी कमियां थी उसके लिए नोटिस जारी किया गया । खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत यह नोटिस जारी किया गया। टीम में सहायक आयुक्त खाद्य सीएल यादव
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी आरपी सिंह
एवम खाद्य सुरक्षा अधिकारी आर एन मिश्रा उपस्थित रहे।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

