1:00 pm Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

आसफपुर – मक्का की बोरी भरा ट्रेक्टर ट्राला पलटा , बड़ा हादसा टला

मक्का की बोरी भरा ट्रेक्टर ट्राला पलटा , बड़ा हादसा टला , कई घंटों तक बिसौली आसफपुर मार्ग बाधित रहा
आसफपुर – बिसौली से शाहबाद की ओर जाने वाला एक मक्का की बोरी भरा ओवरलोड ट्रैक्टर ट्राला अचानक रास्ते में पलट गया जिससे आसफपुर से बिसौली मार्ग पर आने जाने वाले ट्रेक्टर ट्राली , ट्रक , डबलटेकर बसें , छोटा हाथी , तिर्री व दुपहिया वाहन कई घंटों तक जाम में फंसे रहे ।
बताया जा रहा है कि मक्का की बोरी भरा ट्रेक्टर ट्राला बिसौली से शाहबाद की ओर जा रहा था कि अचानक बिसौली आसफपुर मार्ग पर गांव मलखानपुर के समीप ट्रेक्टर ट्राला पलट गया जिससे बड़े ट्राला में बेशुमार भरी मक्का की बोरियां सड़क व सड़क किनारे खाई में फैल गई ।
यह आकस्मिक वाकिया मंगलवार शाम करीब पांच बजे का बताया जा रहा है ।
हालांकि गनीमत रही कि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है ।

विज्ञापन एक्सप्रेस