12:45 pm Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

डी पी ओ ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की बैठक बुलाई , चेहरा प्रमाणीकरण के माध्यम से पोषाहार वितरण गुणवत्तापूर्ण बनाने के दिए निर्देश

आसफपुर – हाल ही में नवागत बाल विकास परियोजना अधिकारी धर्मेंद्र कुमार ने विकास खंड आसफपुर क्षेत्र की आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की सामूहिक बैठक बुलाई जिसमें विभागीय योजनाओं से संबंधित चेहरा प्रमाणीकरण के जरिए पोषाहार वितरण प्रणाली और लाभार्थियों द्वारा आई जी आर एस पोर्टल पर की गई शिकायतों को निष्पक्षता के साथ गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण व विभागीय कार्यों में तेजी लाने के सभी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को कड़े निर्देश दिए ।
इस कार्यक्रम आसफपुर क्षेत्र की आंगनबाड़ी कार्यकत्री खजाना देवी , नीलम सक्सेना , आदेश यादव , ज्योति सिंह , ममता यादव , नीलम , वीरबाला , राजकुमारी , मंजूषा देवी आदि मौजूद रहीं ।
यह बैठक बाल विकास परियोजना अधिकारी व मुख्य सेविका विमला देवी के निर्देशन में संपन्न हुई ।
गर्मी के मौसम के चलते बैठक में उपस्थित उच्च अधिकारियों समेत सभी आंगनबाड़ी कार्यकत्री महिलाएं गर्मी से बेहाल रहीं ।

विज्ञापन एक्सप्रेस