उझानी- हवेली रेस्टोरेंट में नाश्ता कर बाहर निकले युवक की बाइक चोरी।**–
उझानी बदांयू 8 सितंबर।
बदांयू जिले के कस्बा उसहैत निवासी हुसैन अहमद पुत्र मोहम्मद हुसैन ने कोतवाली पुलिस में हवेली रेस्टोरेंट के बाहर से खडी बाइक चोरी की अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
दर्ज रिपोर्ट में हुसैन ने लिखा कि 25 अगस्त दोपहर 2 बजे वह बरेली मथुरा हाईवे स्थित हवेली रेस्टोरेंट में नाश्ता करने गया, बाइक स्पेलेंडर प्लस बाहर खड़ी कर दी। बीस मिनट बाद आकर देखा तो बाइक गायब थी। सीसीटीवी फुटेज में चोर बाइक ले जाते दिखाई भी दिया है।
कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच सबइंस्पेक्टर दिनेश कुमार सिंह को सोंप दी है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com