बदायूं जनपद के सहसवान क्षेत्र स्थित सोन सिबारक गांव में बाढ़ की स्थिति गंभीर हो गई है। बढ़ते जलस्तर से गांव चारों ओर से जलमग्न हो गया है, जिससे धान और बाजरा की फसलें तबाह हो गई हैं। ग्रामीणों को पशुओं के लिए चारा जुटाने में भारी दिक्कत हो रही है। लोग पानी में उतरकर खेतों से चारा ला रहे हैं। बांध की हालत भी खराब है, जिससे आसपास के गांवों पर खतरा मंडरा रहा है। प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की जा रही है
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

