3:53 pm Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

बिल्सी – 6 विकेट से मैंच जीतकर रियाज क्रिकेट क्लब बना विजेता

अतुल वार्ष्णेय
बिल्सी
नगर में बदायूं स्टैंड के निकट मैदान में चल रहे बीपीएल T20 टूर्नामेंट के फाइनल में रियाज क्रिकेट क्लब ने पावर हिटर को 6 विकेट से हराकर ट्राफी पर कब्जा किया ।सबसे पहले रियाज क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर फील्डिंग करने का फैसला किया ।जिसके जवाब में पावर हिटर ने निर्धारित 10 ओवर में 114 रन बनाये।लक्ष्य का पीछा करने उतरी रियाज क्रिकेट क्लब ने 8.4 ओवर में 6 विकेट शेष रहते ही लक्ष्य को हासिल कर लिया। जुनैद ने 34 रन बनाकर दो विकेट भी लिए, जिस कारण से मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। विजेता टीम को विधायक हरीश शाक्य द्वारा ट्रॉफी दी गई एवं समाजसेवी दीपक चौहान द्वारा विजेता टीम को ₹21000 की धनराशि दी गई इसी के साथ रनर अप टीम रही पावर हिटर को 11000 रुपए का नकद पुरस्कार मां पूर्णागिरि ग्रुप द्वारा दिया गया। इस अवसर पर अमित वार्ष्णेय, पूर्व पालिका अध्यक्ष ओमप्रकाश सागर, सुधीर सोमानी ,लोकेश बाबू ,गजेंद्र सिंह सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस