उझानी बदांयू 6 सितंबर।
काफी जद्दोजहद के बाद आज शाम 6 बजे डाॅ राजकुमार गंगवार ने सीएचसी के नवनियुक्त अधीक्षक डॉ सर्वेश कुमार को चार्ज दे दिया है।
ज्ञात रहे बुधवार को ऐडी हेल्थ के निरीक्षण में उझानी के सरकारी अस्पताल सीएचसी में खामियां मिलने पर तुरंत कार्रवाई करते हुए सीएमओ डॉ रामेश्वर मिश्रा ने म्याऊं में तैनात डाॅ सर्वेश कुमार को उझानी सीएचसी ट्रांसफर कर ज्वाइन करने के आदेश दिए।
वृहस्पतिवार को डाॅ सर्वेश कुमार सीएचसी आऐ मगर डाॅ गंगवार बदायूं पोस्टमार्टम हाउस में ड्यूटी के चलते चार्ज नहीं दे पाए। आज भी किसी कार्य के चलते वह बाहर थे शाम 6 बजे आकर उन्होंने डाॅ सर्वेश कुमार को चार्ज दे दिया।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com