बिनावर पुलिस द्वारा 01 वाँछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बदायूँ डॉ0 बृजेश कुमार सिंह के निर्देशानुसार जनपद में वांछित अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत आज दिनाक 05/09/2025 को 01 नफर वाछित अभियुक्त जुगैद पुत्र मुख्त्यार निवासी ग्राम रंझौरा थाना बिनावर जिला बदायूँ सम्बन्धित मु0अ0सं0 0157/2025 धारा 64(2)(M)/351(2) बी0एन0एस0 को ग्राम मोहम्मद पुर बिहार के पास से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जिला कारागार बदायूँ भेजा गया।
संक्षिप्त घटना क्रम –
थाना बिनावर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम रनझौरा में 17 वर्षीय किशोरी, जाति यादव के साथ अभियुक्त जुगैद पुत्र मुख्त्यार द्वारा बलात्कार करना व फोटो वीडियो बनाकर धमकी देकर बार-बार बलात्कार करने के संबंध में दिनांक 04.09.2025 को मु0अ0सं0 157/2025 धारा 64(2)(ई)/351(2) बी.एन.एस. बनाम जुगैद आदि 04 नफर के विरुद्ध पंजीकृत किया गया था। अभियुक्त जुगैद उपरोक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है बाकि अभियुक्तगण को तलाश कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जायेगी। विवेचना प्रचलित है।
गिरफ्तार करने वाली टीम –
थानाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह, हे0का0 608 लव कुमार, का0 102 पवन कुमार व म0का0 86 प्रतिभा
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com