ककराला।
नदी मे दोस्तों के साथ नहाने गया दशवी का छात्र देखते ही देखते सोत नदी मे डूब गया। डूबने कि सूचना पर पहुंचे लोगों नें कपड़ों से किशोर की पहचान की।सूचना पर पहुंची पुलिस नें शब ढूढने के लिए घंटों गौतखोरों की तलाश की।फिलहाल शब को ढूंढ़ने के प्रयास किये जा रहे है।
घटना थाना अलापुर क्षेत्र के ग्राम उपरैला की है जहाँ सोत नदी मे दोस्तों के साथ नहाने गया किशोर सुमित उम्र 17 पुत्र पंकज माथुर कपडे उतार कर नदी मे कूद गया देखते देखते सोत नदी के तेज बहाब मे गायब हो गया। साथ मे नहाने गए किशोरों मे चीख पुकार मच गई ।सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों और परिजनों नें मौके पर कपडे देखकर किशोर की पहचान की सूचना पर पहुंची ककराला चौकी पुलिस नें प्रारंभिक जांच की और गोताखोरों की तलाश मे जुट गई है। हाल फिलहाल शब की बरामदगी नहीं हो सकी है। घटना के बाद से परिवार मे कोहराम मचा हुआ है व रो रो कर बुरा हाल है।
दशवी का छात्र है गांब के ही राजकीय स्कूल मे पढता है। स्कूल से लौटने के बाद नदी पर आया था। रपटा पुल से पैर फिसल गया था।
पुलिस के सामने पानी मे डूबे रपटा पुल को जान जोखिम मे डालकर पैदल पार करने को मजबूर है आस पास के ग्रामीण





badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

