10:52 am Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

इस्लामनगर : डीआरपी रिसोर्ट में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल का 32 वां स्थापना दिवस कार्यक्रम

इस्लामनगर : अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल का 32 वां स्थापना दिवस कार्यक्रम डीआरपी रिसोर्ट में आयोजित हुआ।  कार्यक्रम के मुख्यअतिथि पूर्व राज्य मंत्री और सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता रहे। कार्यक्रम के दौरान अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सत्यपाल गुप्ता ने नगर अध्यक्ष पद पर सज्जन गुप्ता कान्त टीवी व उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष पद पर शिवम मित्तल के लिए मनोनीत किया। मुख्य अतिथि विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने सज्जन गुप्ता, शिवम मित्तल के लिए माला और पटका पहनकर सम्मानित किया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सदर विधायक महेश गुप्ता ने मौजूद व्यापारीयों के लिए संबोधित किया। सभी व्यापारीयों ने मुख्य अतिथि सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता का माला पहनकर स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन कैलाश मिश्रा ने किया। इस दौरान जिला महामंत्री दिनेश वार्ष्णेय, जिला उपाध्यक्ष राजीव मित्तल, दिनेश आढ़ती, राकेश गुप्ता गंगा कोल्डस्टोर वाले, संजीव गुप्ता पैट्रोल पम्प वाले, वाहिद सिद्दीकी, संजीव पहलवान, आनन्द गुप्ता,  मौहम्मद नईम, विनोद शास्त्री, मौहम्मद शमीम, राजेश कुमार आढ़ती, सचिन वार्ष्णेय, अवनीश सिंघल, अंकित वार्ष्णेय सहित काफी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.