5:05 am Sunday , 2 August 2026
BREAKING NEWS

फ्यूचर  लीडर्स स्कूल में एमएलसी डॉ हरि सिंह ढिल्लों द्वारा कंप्यूटर लैब का उद्घाटन

आज फ्यूचर लीडर्स स्कूल में आधुनिक तकनीक से सुसज्जित कंप्यूटर कक्ष का भव्य उद्घाटन उत्तर प्रदेश के विधान परिषद सदस्य हरि सिंह ढिल्लो जी ने रिबन काटकर किया।
इस अवसर पर एन. ए. इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य देवेंद्र सिंह, विद्यालय के डायरेक्टर,एम डी, प्रधानाचार्य,शिक्षकगण एवं छात्र – छात्राएं उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में कंप्यूटर शिक्षा अत्यंत आवश्यक है और इस नई सुविधा से छात्र-छात्राओं को तकनीकी ज्ञान प्राप्त करने में विशेष लाभ होगा।
एमएलसी श्री हरी सिंह ढिल्लों जी ने कंप्यूटर लैब का उद्घाटन कर छात्रों को आधुनिक तकनीकी शिक्षा से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि आज के युग में कंप्यूटर शिक्षा अत्यंत आवश्यक है और यह लैब विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण में मील का पत्थर साबित होगी। विद्यालय के डायरेक्टर वी. पी सिंह ने इस अवसर पर माननीय अतिथि का आभार व्यक्त किया और कहा कि नई कंप्यूटर लैब से बच्चों को सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में बेहतर प्रशिक्षण प्राप्त होगा। विद्यालय के एमडी राहुल कुमार सिंह ने कहा कि तकनीकी युग में कंप्यूटर का ज्ञान हर क्षेत्र में आवश्यक है। कंप्यूटर लैब बच्चों को भविष्य के रोजगार और उच्च शिक्षा के लिए सक्षम बनाती है।
विद्यालय के प्रधानाचार्य ने मुख्य अतिथि का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि इस कंप्यूटर कक्ष में विद्यार्थियों को नवीनतम तकनीकी सुविधाएँ और डिजिटल शिक्षा उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे वे भविष्य की चुनौतियों का सफलतापूर्वक सामना कर सकें।


कार्यक्रम में उदय सिंह गौड़, डॉ. राजीव सिंह,दिनेश सिंह, शिक्षकगण, अभिभावक एवं सभी विद्यार्थी उपस्थित रहे और उद्घाटन समारोह को सफल बनाया।

विज्ञापन एक्सप्रेस