8:04 am Sunday , 2 August 2026
BREAKING NEWS

उझानी- जहरीली वस्तु खाने से युवक की मौत

उझानी बदांयू 31 अगस्त।

कोतवाली क्षेत्र के गांव सुकटिया के विनीत के 17 बर्षीय बेटे अर्जुन ने कोई जहरीली वस्तु खा ली जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को बदांयू भेज दिया है। जवान बेटे की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।

जानकारी के अनुसार कल दोपहर अर्जुन की हालत बिगड़ने पर उसे राजकीय मेडिकल कालेज में एडमिट कराया गया। जहां शाम को उसने दम तोड दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अर्जुन के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बदांयू भेज दिया है। बताते हैं घर में किसी बात को लेकर अर्जुन ने कोई जहरीली वस्तु का सेवन कर लिया।

विज्ञापन एक्सप्रेस