बिल्सी थाना क्षेत्र के एक गांव से एक 16 वर्षीय किशोरी लापता हो गई उसके परिजन उसे लगातार तलाश कर रहे हैं लेकिन अभी भी उसका कोई भी पता नहीं चला है। किशोरी के पिता ने दीपक, ओमपाल और जीतू के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है।