एस के इंटर कॉलेज स्पोर्ट्स फील्ड में राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन किया गया।
बदायूं: हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यान चंद की जयंती के अवसर पर, मेरा युवा भारत, बदायूं (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत) ने एस के इंटर कॉलेज स्पोर्ट्स फील्ड में राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन किया।
इस अवसर पर युवाओं के बीच रेस , लंबी कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें सभी ने सक्रिय भागीदारी और खेल भावना का परिचय दिया।
मुख्य अतिथि, विकास यादव प्रबंध निदेशक जीएस कॉलेज ने कहा,
“खेल केवल मनोरंजन का साधन नहीं है, यह आपके शरीर और मन को मजबूत बनाने का मार्ग है। युवाओं को हमेशा सक्रिय रहना चाहिए।”
रविन्द्र पाल सिंह वरिष्ठ युवा लीडर ने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा,
“कड़ी मेहनत, अनुशासन और समर्पण ही सफलता की कुंजी है। खेल हमें यही सिखाते हैं।”
इस कार्यक्रम में 800 मी0 में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान हितेश, राधेश्याम, अखिलेश यादव ने, 400 मीटर में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान लक्ष्मी,आकांक्षा, अनामिका ने,100 मीटर में प्रथम, द्वितीय, एवं तृतीय स्थान अखिलेश, अरुण , अंकित ने, लंबी कूद में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान अनामिका,अलीफा, सलोनी ने प्राप्त किया। सभी विजेता प्रतिभागियों को प्रतीक चिन्ह एवं टी-शर्ट देकर पुरस्कृत किया।
कार्यक्रम का समापन सभी उपस्थित लोगों द्वारा फिटनेस शपथ लेने के साथ हुआ, जिसमें शारीरिक स्वास्थ्य और स्वस्थ जीवनशैली को अपनाने पर जोर दिया गया। यह आयोजन युवाओं को नियमित रूप से खेलों में भाग लेने और फिट रहने के लिए प्रेरित करने में सफल रहा।


badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
