आज दिनांक 29-08-2025 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ “डॉ0 बृजेश कुमार सिंह” द्वारा पुलिस लाइन बदायूँ में साप्ताहिक शुक्रवार परेड की सलामी ली गयी। परेड का संचालन पुलिस उपाधीक्षक प्रशिक्षणाधीन “श्री गौरव उपाध्याय” द्वारा किया गया। तत्पश्चात परेड में उपस्थित समस्त पुलिसकर्मियों को शारीरिक व मानसिक रुप से फिट रहने हेतु परेड ग्राउण्ड में दौड़ लगवाई गयी तथा टोलीवार पुलिसकर्मियों का टर्न आउट चैक करते हुए सम्पूर्ण ड्रिल की कार्यवाही करवाई गयी। इस दौरान शस्त्रों के संचालन एवं उचित रख-रखाव हेतु अभ्यास कराया गया। परेड के पश्चात रिजर्व पुलिस लाइन बदायूँ का निरीक्षण किया गया, क्वार्टर गार्द, शस्त्रागार, गार्दरुम, जीपी स्टोर, यातायात कार्यालय, परिवहन शाखा, जीडी कार्यालय, केन्द्रीय पुलिस कैन्टीन, गैस एजेन्सी, आरओ प्लांट, पुलिस कन्ट्रोल रुम, क्रिप्टो सेन्टर पुलिस रेडियो शाखा, पुलिस मॉर्डन स्कूल बदायूँ, आटा/मसाला चक्की, भोजनालय, पुलिसकर्मियों के बैरक साथ ही निर्माणाधीन कार्यों आदि का निरीक्षण किया गया, तदोपरांत आगामी रिक्रूट आरक्षियों के प्रशिक्षण के दृष्टिगत रिजर्व पुलिस लाइन स्थित आर0टी0सी बैरक का निरीक्षण कर बैरक को दुरुस्त करने हेतु संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। इस दौरान क्षेत्राधिकारी नगर श्री रजनीश कुमार उपाध्याय, क्षेत्राधिकारी उझानी श्री डॉ0 देवेन्द्र कुमार, क्षेत्राधिकारी दातागंज श्री के0के0 तिवारी, क्षेत्राधिकारी सहसवान श्री कर्मवीर सिंह, क्षेत्राधिकारी बिल्सी श्री संजीव कुमार, क्षेत्राधिकारी बिसौली श्री सुनील कुमार सिंह एवं प्रतिसार निरीक्षक श्री इन्द्रजीत सिंह व समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष एवं चौकी प्रभारी तथा पुलिस लाइन के समस्त शाखा प्रभारी उपस्थित रहे ।


badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com