उझानी बदांयू 28 अगस्त।
उझानी के किड्स प्लैनेट प्ले स्कूल में गणेश चतुर्थी का महोत्सव बहुत ही उत्साह भक्ति और श्रृद्धा के साथ मनाया गया इसमें विद्यार्थी और शिक्षिकाओं ने बुद्धि के दाता प्रथम पूज्य भगवान् गणेश की पूजा अर्चना की।
छोटे-छोटे बच्चों ने नृत्य नाटक आदि सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया ।
संचालिका वंदना बब्बर ने बच्चों को गणेश चतुर्थी के महत्व के बारे में बताया तथा सभी को गणेश चतुर्थी की बधाई दी बच्चों ने बड़े ही उत्साह के साथ
गणपति बप्पा मोरया ,
मंगल मूर्ति मोरया।।
के नारे भी लगाए
जिसमें अनव, अभिराज, दक्ष, शिवाय, लक्ष्या, मिसकी वाष्णेय, काव्य वर्मा, अनुष्का, उदीश, भाविका, कियारा, आर्य मित्तल ,अद्रिका, अभिराज सोलंकी, विनायक, युक्ति, सृष्टि ,माधव ,अरना, अरनव, अनंत, समर्थ, अहद अली, अव्या ,ओजस्विन, हिमानी, विनायक आदि बच्चे भगवान का स्वरुप बनकर आए। संचालिका बंदना बब्बर ने भगवान का स्वरूप बने बच्चों की आरती उतारकर प्रसाद का भी वितरण किया।
इस कार्यक्रम में लक्ष्मी, अंशिका, मेहविश, अक्षा, सोनम, अंशिका, नैना, आदि शिक्षिकाओं का सहयोग रहा।


badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
