तीन आढ़तियों के यहां से लगभग तीस हजार रूपयों की चोरी।
उझानी बदांयू 28 अगस्त।
नगर की नई मंडी स्थित तीन आढ़तियों की दुकान पर अज्ञात चोरों ने धावा बोल दिया ताले, अलमारी, सेफ,रेक व बक्से के ताले तोड उनमें रखे लगभग बीस से तीस हजार रुपए चोरी कर लिए। चोर आढ़त पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जानकारी जुटाई , व चोरों की तलाश में लग गई है।
जानकारी के अनुसार कृषि उत्पादन मंडी परिसर में सुरक्षा गार्ड भी तैनात रहते हैं उसके बाद चोरी होना कुछ हजम नहीं होता। बीती रात लगभग एक बजे अज्ञात चोरों ने सर्वेश गुप्ता, राजेश वार्ष्णेय रामू व रोहिताश गुप्ता की आढत के शब्बल लगा कर ताले तोड दिए।
शटर उठाकर अंदर दाखिल हुए चोर ने अलमारी खोलकर उसमें रखे कटे-फटे नोट व रेज़गारी लेकर चलते बने। सुबह आढत खोलने गये दुकानदारों ने शटर के ताले टूटे देखें तो चोरी का अहसास हुआ। कोतवाली पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने मौजूद दुकानदारों से जानकारी की व सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उनकी तलाश में जुट गई है।
सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक रात 1 बजे के आस-पास एक चोर शटर काटते वक्त व एक 1.13 पर अंदर चोरी करते वक्त केमरे में कैद हुआ है। तीन आढ़तों से चोरी होने के बाद मंडी समिति की सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान लगना तय है कि आखिर चोर गेट पर तैनात गार्ड को चकमा देकर अंदर कैसे पहुंचे।
राजेश वार्ष्णेय एमके




badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
