उझानी बदांयू 27 अगस्त।
पंखा रोड स्थित भूरे हलवाई की दुकान के आस-पास लगे किसी बिजली के पोल या ट्रांसफार्मर से सडक पर उतरे करेंट से राहगीरों को झटके लगते हैं। इससे आस-पास के दुकानदार व ठेले वाले परेशान हैं। उन्होंने बिजली विभाग से मांग की है कि इसे जल्द सही कराया जाऐ वर्ना हादसा हो सकता है।
पंखा रोड के दुकानदारों में सत्यवीर,भूरे,लाल बहादुर,भारत आदि ने बताया कि किसी वजह से सडक पर व एक दुकान की लोहे की जाली पर करेंट आने से झटके लगते हैं, बिजली विभाग को सूचना दे दी है।
बिजली विभाग के सुभाष, सोहनलाल व रामू भारती ने बताया कि कल विभाग की टीम ने बिजली के पोल, ट्रांसफार्मर आदि की बिजली लाइनों को चेक कर लिया सब-कुछ दुरूस्त है। वहां पेड की डालियां हवा चलने से तारों से टच होने से सडक पर करेंट आ जाता है। आज पेड की टहनियों को काटकर हटवा दिया जाऐगा।


badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
