11:20 pm Saturday , 1 August 2026
BREAKING NEWS

शरीर को फिट और आकर्षक बनाने को, शहर के युवाओं में बढ़ा जिम का क्रेज

उझानी बदांयू 27 अगस्त।

शरीर को फिट व आकर्षक, सुडौल बनाने के लिए शहर के युवाओं में जिम का क्रेज बढ़ता जा रहा है। कामकाजी महिला-पुरुषों के साथ-साथ विद्यार्थी वर्ग भी जिम में पसीना बहा बहाते देखे जा सकते हैं।

आंकड़ों पर गौर करें तो कसरत करने में महिलाओं की अपेक्षा पुरुषों में ज्यादा क्रेज है। इसका कारण है कि पुरुष अधिकतर मांसपेशियों को मजबूत बनाने के लिए कसरत करते हैं, वहीं महिलाएं अधिकतर मोटापा, फैट बर्न और फिटनेस के लिए जिम जाती हैं। फिटनेस विशेषज्ञों का कहना है कि सिर्फ जिम में वर्कआउट करने से शरीर फिट नहीं होता बल्कि आपको अपने उचित खानपान पर ध्यान के साथ पर्याप्त आराम भी अहम भूमिका निभाता है।

बसौमा रोड के पास सुबह जिम में पसीना बहाते मिले अमित माहेश्वरी ने कहा कि 6 माह से यहां आते हैं। उनका वजन 90 किलो था। जिम करने से वह घटकर 70 किलो रह गए हैं।

इन्हीं की तरह ही अंकुर शर्मा ने भी मशीनों के जरिये रोजाना कसरत करके खुद को सुडौल कर लिया है। वह रोजाना करीब दो घंटे तक पसीना बहाने से पीछे नहीं रहते हैं। कई युवक ऐसे भी हैं, जो शारीरिक दिक्कतों से निजात पाने को जिम पहुंच रहे हैं।

शहर में एक दर्जन से अधिक जिम सेंटर खुल गए हैं। प्रत्येक जिम में तड़के 5 बजे से लेकर देर शाम तक 30 से 40 युवक और युवतियां आ रहे हैं। इनमें कुछ नौकरीपेशा भी हैं। वहीं पुलिस कर्मियों ने भी अपने को चुस्त-दुरुस्त रखने को जिम की ओर रुख कर दिया है।
वह भी सुबह में समय निकालकर जिम में पसीना बहाते हैं, ताकि शारीरिक रूप से फिट रहे और मोटापा उनके पास तक आने नहीं पाए। बैंक कर्मी और शिक्षक भी जिम में नजर आ जाते हैं।

राजेश वार्ष्णेय एमके।

विज्ञापन एक्सप्रेस