उझानी बदांयू 27 अगस्त।
पिछले 9 अगस्त को नगर पालिका परिषद के शॉपिंग सेन्टर काम्प्लेक्स के एंट्री गेट के निकट छत के काफी हिस्से का प्लास्टर मय ईंटों,सरिया सहित अचानक भरभराकर गिर गया था, जिसमें दो लोग चपैट में आने से बाल-बाल बचे।
जिसकी शिकायत मार्केट के व्यापारियों ने नगर पालिका अध्यक्षा श्रीमती पूनम अग्रवाल से की, पालिका अध्यक्षा के आदेश अनुसार अधिशासी अभियंता प्रिंस मिश्रा के नेतृत्व में कुछ नगर पालिका परिषद के कर्मचारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया तथा मौके की जानकारी पालिका अध्यक्षा को दी।
सूत्रों के मुताबिक पालिका अध्यक्षा पूनम अग्रवाल ने तत्काल पालिका लिपिक को घटनास्थल पर बल्ली लगाकर छत को सुरक्षित करने का आदेश दिया था जिससे कोई जनहानि न हो।
परन्तु आज दिनाँक 27 अगस्त तक नगर पालिका परिषद के कर्मचारियों ने इस ओर कोई ध्यान नहीँ दिया। अनदेखी के चलते कभी भी हादसा हो सकता है।
सर्राफा व्यापारी संजय मित्तल ने बताया कि मार्केट की एंट्री गेट की छत का प्लास्टर पूर्ण रूप से गिर चुका है,छत सिर्फ सीमेंट से रुकी हुई हैं अगर कभी कोई बंदर कूद जाऐ तो बची खुची ईंटें भी नीचें आ जाएगी।
हमने तो अपनी दुकान के कर्मचारियों को कह दिया है अगर आपको मार्केट के अन्दर जाना हो तो बराबर वाली गली से जाओ क्या पता किस दिन कोई हादसा हो जाए।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
