उझानी बदांयू 26 अगस्त।
लिसनिंग मेक्स योगी 21 फाउंडेशन के संस्थापक राजन मेंदीरत्ता ने बताया कि इनारा बालिका चेतना महोत्सव के तहत बालिकाओं के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।
उन्होंने बताया कि आने वाले समय में उज्ज्वल नगर, उझानी में यह प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।
श्री मेंदीरत्ता ने कहा कि
11 दिसम्बर को ओशो जन्मदिवस ध्यान, जागरूकता एवं आत्मशक्ति का विशेष आयोजन किया जाएगा।
वहीं 11 दिसम्बर से 27 दिसम्बर तक इनारा वीर बालिका दिवस में शैक्षिक प्रतियोगिताएँ जैसे (हिंदी, संस्कृत, English, Science) खेल प्रतियोगिताएँ (योग, आर्चरी, फुटबॉल, हैंडबॉल, खो-खो, कबड्डी, शतरंज आदि) सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ (संस्कृति मंचन, नृत्य, नाटक, लोकगीत) हरे राम हरे कृष्ण कीर्तन रोड शो (भक्ति और एकता का संदेश)।
वहीं 27 दिसम्बर को गुरु गोविंद सिंह जी का प्रकाश पर्व साहस, सेवा और समर्पण के संदेश के साथ भव्य समापन होगा।
उन्होंने विजेताओं के लिए पुरस्कार राशि की भी घोषणा की है,
प्रथम पुरस्कार ₹1,00,000 एक लाख,
द्वितीय पुरस्कार : ₹51,000, इक्यावन हजार।
अंतिम टीम पुरस्कार ₹21,000 इक्कीस हजार।
उन्होंने बताया कि एक स्कॉलर + उसकी टीम प्रतियोगिता में भाग ले सकती है।
उन्होंने कहा कि “इनारा – शिक्षा, खेल, योग और संस्कृति का संगम”
“बालिका चेतना – सुनने से शिखर तक , उन्होंने अपील की है कि अधिक से अधिक विद्यार्थी, शिक्षक, खेल टीम और समाजसेवी इस महोत्सव में भाग लें और उझानी को बालिका चेतना की राजधानी बनाने में सहयोग करें।
राजेश वार्ष्णेय एमके।

badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com