4:03 am Sunday , 2 August 2026
BREAKING NEWS

उझानी-तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों को किया घायल, कार नंबर के आधार पर चालक पर रिपोर्ट दर्ज

उझानी बदांयू 25 अगस्त।

कासगंज जनपद के थाना सहावर के गांव बांदर निवासी अहिवरन सिंह पुत्र कृपाराम ने 20 अगस्त दिन में बदांयू से बाइक द्वारा वापस जा रहे बेटा रूपेश व भतीजे देवसिंह पुत्र मुन्ना लाल को तेज रफ्तार कार ने कल्याण सिंह चौक के समीप टक्कर मार कर घायल कर दिया जिनका गंभीर अवस्था में इलाज राजकीय मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। चालक कार लेकर फरार हो गया।

अहिवरन सिंह ने कार के नंबर के आधार पर चालक पर रिपोर्ट दर्ज कराई है पुलिस कार के साथ ही चालक की तलाश में लग गई है।

विज्ञापन एक्सप्रेस