5:34 am Sunday , 2 August 2026
BREAKING NEWS

उझानी-रिटायर्ड फ्लाइट लेफ्टिनेंट को जान से मारने की धमकी, तीन पर रिपोर्ट दर्ज

उझानी बदांयू 25 अगस्त।

कोतवाली क्षेत्र के गुराई की मूल निवासी हाल निवासी बरेली रिटायर्ड फ्लाइट लेफ्टिनेंट रूपा राठौर ने अपने पति नौसेना से रिटायर्ड कप्तान भरतदीप गौड़ सहित गांव की पेतृक जमीन पर कब्जा करने की नीयत से गांव में ना घुसने व जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा पंजीकृत कराया है।

दर्ज रिपोर्ट में रूपा राठौर ने लिखा है कि उसके पिता स्वर्गीय केपीएस राठौड़ भी सेना में कर्नल थे। मेरे भाई का भी निधन हो चुका है मेरी 80 बर्षीय वृद्ध मां शोभा देवी की सम्पत्ति को मेरे चचेरे भाई सेवानिवृत्त हवलदार रतिभानसिंह, डालसिंह व दामाद अनुपम लाल व भतीजे हड़पने की नीयत के चलते मुझे व पति कै गांव ना आने की चेतावनी के साथ जान से मारने की धमकी दे चुके हैं।

मेरे पिता के मकान पर भी आरोपियों ने कब्जा कर रखा है। अगर भविष्य में मेरे व परिवार के किसी सदस्य के साथ अनहोनी होती है तो यही जिम्मेदार होंगे। कोतवाली पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन एक्सप्रेस