।
उझानी बदांयू 25 अगस्त।
उझानी नगर पालिका का दूषित पानी के गंदे नाले को रोकने व डायवर्जन को नरुऊ हाईवे के पास ग्राम वासियों व कांग्रेसियों का क्रमिक अनशन 65 वें दिन भी जारी रहा।
आज सुबह क्रमिक अनशन पर जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व जिला अध्यक्ष ओमकार सिंह , जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव वीरपाल सिंह यादव ,शहर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष रफत अली उर्फ अन्ना भाई, क्षेत्र के प्रमुख समाजसेवी और कांग्रेस विचारधारा के विनोद यादव सहित कांग्रेस कार्यकर्ता राज सिंह बजे क्रमिक अनशन पर बैठे।
काफी तादाद में गांव नरऊ, मिहीलाल नगला, पटपरागंज आदि के ग्रामीण भी धरने पर डटे हुए हैं। ग्रामीणों ने कांग्रेसियों संग हुंकार भरी कि प्रसाशन जब तक पानी के डायवर्जन का काम शुरू नहीं करता तब तक क्रमिक अनशन चलता रहेगा भले ही एक बर्ष ओर लगे।

badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
